Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ब्रेकिंग न्यूज*सीएम पुष्कर धामी को दिया राजस्व गांव के लिए ज्ञापन! पढ़ें वनाधिकार कानून 2006…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आज वनाधिकार समिति बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपकर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वनाधिकार कानून (FRA) 2006 के अंतर्गत सभी अर्हताएं पूर्ण करने के बावजूद, बिंदुखत्ता के 11,703 परिवार—जिनमें अधिकांश सैनिक एवं पूर्व सैनिक परिवार हैं—पिछले नौ महीनों से अधिसूचना न जारी होने के कारण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

मुख्यमंत्री को वनाधिकार कानून की प्रति एवं अन्य संबंधित पत्र सौंपते हुए यह अवगत कराया कि यह एक सरल कानून है, जिसमें जिला स्तरीय वनाधिकार समिति (DLC) के निर्णय के बाद भूमि को अनारक्षित करने अथवा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार की स्वीकृति लेने की आवश्यकता नहीं होती। इसी कारण अब तक पूरे भारत में वन भूमि पर बसे लगभग 1,700 ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया जा चुका है।

परंतु उत्तराखंड शासन द्वारा वनाधिकार कानून के विपरीत कार्यवाही किए जाने से न केवल राजस्व ग्राम की अधिसूचना लंबित है, बल्कि पत्रावली भी अनावश्यक रूप से उलझती जा रही है।इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए तत्काल आदेश जारी कर वनाधिकार अधिनियम 2006 के अनुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए तथा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने किया वृक्षारोपण*! पढ़ें : कितने लोग थे उपस्थित...

प्रतिनिधिमंडल में कैप्टन चंचल कोरंगा, सचिव भुवन भट्ट एवं सदस्य उमेश भट्ट, कविराज धामी और बसंत पांडेय शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें