

बिंदुखत्ता। स्मार्ट मीटर जबरन लगाने और दुग्ध समिति का कनेक्शन काटे जाने पर लोगों पर नाराजी बढ़ रही है। समिति इन्द्रानगर से मिली जानकारी के अनुसार जबरन स्मार्ट मीटर लगाने आए लोगों का जब विरोध किया गया तो वह समिति का कनेक्शन काट गये!
इसके बाद से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है और आंदोलन की बात होने लगी है! जबरन मीटर लगाने पर जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना लोग कह रहे हैं क्योंकि जिलाधिकारी और सांसद ने कहा है पुराना मीटर चैक मीटर बतौर लगायें व जबरन मीटर न लगाया जाए!
लेकिन यहां जबरदस्ती मीटर लगाने और कनेक्शन काटे जाने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है! इधर दूरभाष पर स्थानीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा है वह इस मामले में बात करेंगे और जनता की इच्छा से ही सब होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…
ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क…