Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज #वर्षाकाल को दृष्टिगत रख सड़कों का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए#! पढ़ें #शहरी विकास मंत्री# अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम (नैनीताल) प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सर्किट हॉउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सर्किट हॉउस काठगोदाम मे उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा कुमाऊ क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश व कुमाऊ क्षेत्र सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में किये जा रहे कार्य ससमय पूर्ण हों।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुुए कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे लागों को परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को गडकरी की बड़ी सौगात: दिसंबर से स्पर-टू कॉरिडोर पर दौड़ेंगी गाड़ियां, ढाई घंटे में दिल्ली से हरिद्वार

शहरी विकास मंत्री ने नैनीताल, हल्द्वानी, टनकपुर, , किच्छा, अन्य शहरो में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सीवरलाईन, पेयजल, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाईट आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुचारू की जाए।

उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सड़क निर्माण संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में एशियन विकास बैंक (एडीबी), केएफडब्ल्यू (जर्मन बैंक) तथा ईआईबी (यूरोपियन इनवैस्टमैंट बैंक) द्वारा कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

ईआईबी द्वारा पिथौरागढ़, सितारगंज, रूद्रपुर तथा काशीपुर में कई कार्य निर्माणाधीन हैं जिससे लगभग 06 से 07 लाख की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ होगा। इसी तरह केएफडब्ल्यू द्वारा ऋषिकेश में पेयजल तथा साथ ही 24 ई बसों के प्रबंध का कार्य कराया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: उमेश शर्मा और इंद्र सिंह बिष्ट ने किया श्री रामलीला मंचन में प्रतिभाग! पढ़ें जय मां हाट कालिका रामलीला अपडेट...

मंत्री ने कहा कि पूर्ण किये गये विकास कार्यों का जल्द से जल्द लोकार्पण कराया जाए जिससे उन विकास कार्यों का जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं की ससमय निगरानी की जाए जिससे कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश भारत के अग्रणीय राज्यों में स्थापित रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विनय मिश्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें