Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जन गणना कार्मिकों का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण संपन्न*! चुनाव तैयारी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानीजनगणना 2027 के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्मिकों को जनगणना से संबंधित दूसरे दिन का प्रशिक्षण संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad

जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सर्किट हाउस, हल्द्वानी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी एवं मास्टर ट्रेनर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी द्वारा प्रथम चरण की गणना संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने किया गांवों का दौरा*! पढ़ें क्या बोले डॉ बिष्ट...


प्रशिक्षण में उपस्थित फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिए कि वह प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित जानकारी भली भांति समझ लें ताकि वह संगणकों एवं सुपरवाइजर को बेहतर रूप से प्रशिक्षण दे सकें।

और जनगणना का कार्य सुगमता से बिना किसी त्रुटि के संपन्न हो सके। कहा कि कार्यों को समयबद्धता एवं पूर्ण शुद्धता के साथ संपन्न किया जा सके।


प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अहम होती है।

उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए कि दी गई जानकारी को बेहतर रूप से भलीं भांति समझ लें। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं को समय रहते उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाऐं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "उत्तराखंड में हुआ विभागों का बंटवारा"! पढ़ें किसे क्या मिला...


बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय बनाए रखते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं।


दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र में तहसीलदार धारी मनीषा विष्ट, सहित जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें