

देहरादून। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन (Avalanche) की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ स्थित Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE) द्वारा 20 मार्च 2026 को शाम 5 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च से 21 मार्च 2026 तक राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

पूर्वानुमान के अनुसार **Uttarkashi, Chamoli और Pithoragarh जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जबकि Rudraprayag और Bageshwar जिलों को डेंजर लेवल-1 में रखा गया है।
अधिक बर्फबारी होने की स्थिति में इन क्षेत्रों में हिमस्खलन और बर्फ खिसकने का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्रशासन की सलाहदिन-रात अपने आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें।अत्यंत आवश्यक होने पर ही बर्फ वाले क्षेत्रों में आवागमन करें।
घरों और अस्थायी आवासों की छतों पर अधिक बर्फ जमा न होने दें।बर्फीले क्षेत्रों में चलते समय फिसलन से सावधान रहें।अधिक बर्फबारी की स्थिति में एक-दो दिन के लिए सुरक्षित व निचले स्थानों पर चले जाएं।
पहले से हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के प्रशासन को भी अलर्ट रहने और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड के पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट!
नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा पढ़ें खास रिपोर्ट
ब्रेकिंग न्यूज : *क्या राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब ? तैयारियों का सीएम पुष्कर धामी ने लिया जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…