Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सामाज कल्याण विभाग ने पेंशन धारकों के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर! पढ़ें किसकी रुक सकती है पेंशन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने जिले की आम जनता से अपील की है कि नैनीताल जिले के ऐसे व्यक्ति जो समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं वह बैंक खातों को आधार से सीडिंग अवश्य करा लें।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अवगत कराया कि जनपद नैनीताल में राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 13356 पेंशनर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य सचिव उत्तराखंड दो दिन नैनीताल में*! पढ़ें : जारी कार्यक्रम...

जिसमें 12538 के बैंक खातों में आधार सीडिंग हो चुकी है तथा 818 लाभार्थियों द्वारा अपनी आधार सीडिंग नहीं करवायी गयी है, सरकार के निर्देर्शों के क्रम में गैर आधार सीडिंग वाले सभी पेंशनरों की आधार सीडिंग के लिए विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने ऐसे सभी पेंशनरों से अपील की है कि वह अपने बैंक खाते को दिनांक 20 मई 2025 तक अपने आधार से अवश्य सीड करवायें, उन्होंने कहा है कि बैंक खाते से आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में उन्हें अनुपस्थित मानते हुए ऐसे पेंशनरों की आधार सीडिंग होने तक पेंशन रोकी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने पशु प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*! पढ़ें भीमताल अपडेट...

उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए जिला’ समाज कल्याण अधिकारी व संबंधित क्षेत्र के विकासखण्ड कार्यालय के सहायक समाज कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त ssp.uk.gov.in अथवा 7579454688 (टोल फ्री) 6395221188 से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें