Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*बिग ब्रेकिंग न्यूज*युद्ध विराम! *सीज फायर” की मिली जानकारी! पढ़ें भारत पाकिस्तान से जुड़ी बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/जम्मू कश्मीर। आज भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का समाचार आया है। इससे पूर्व पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान में किए जा रहे ड्रोन हमलों का भारत ने करारा जवाब दिया है।

ADVERTISEMENTS

पाकिस्तान की आर्मी ने सुबह-सुबह खुद दावा किया कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है। उधर दिल्ली में पीएम मोदी की तीनों सेना प्रमुख, सीडीएस और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अहम बैठक हुई है।

दूसरी तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे से सीजफायर की घोषणा की है इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

बताते चलें भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया और पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान ने बीते 24 घंटों में 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: आठ से सोलह अगस्त चलेगा स्वच्छता अभियान! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

इस बीच पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डी जी पी शेष पॉल वैद ने भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते पर कहा उनको लगता है कि भारत ने शर्त रखी है कि पाकिस्तान आतंकवाद बंद करेगा।

इसलिए भारत ने कहा कि आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई होगी। बताते चलें भारत कभी किसी देश के खिलाफ आक्रामक तरीके से काम नहीं करता, भारत की नीति बहुत स्पष्ट है।

भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हमारी दौड़ तीसरी, दूसरी, पहली अर्थव्यवस्था बनने की है। भारत आतंक बाद और युद्ध पर विश्वास नहीं करता, भारत सदा शांति सद्भाव का पक्षधर रहा है।


भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए दी सहमति। यह जानकारी विदेश मंत्रालय से प्राप्त हुई है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक डी जी एम ओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डी जी एम ओ को फोन किया और उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *किसी लेखक से असहमति होना पूर्णतः स्वाभाविक है*! पढ़ें - इतिहास के आईने में...

आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री का बयान बोले- हम तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हैं
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट किया है कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।

पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।

इस बीच बताया जा रहा है कि अमेरिका ने इस सीज फायर के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें