

जागेश्वर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अपनी विधानसभा का धरातलीय भ्रमण किया और हो रहे विकास को देखा तो वह सड़क में हो रहे डामरीकरण को देख बिफर गए और तत्काल विभागीय अधिकारी को फोन कर गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है।
लोगों ने उनको दिखाया कि मिट्टी के ऊपर ही डामर कर दिया गया है जो हाथ से उखड़ने लगा है। ग्रामीण कहते हैं एक दर्जन गांव के लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ने के बाद इस सड़क को मंजूर करवाया है लेकिन ठेकेदार और विभाग की मिली भगत से लोगों के संघर्ष और सरकारी धन की बंदर बांट हो रही है जो असहनीय है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है वह इस मामले को गंभीर लापरवाही मानते हैं जिसके खिलाफ लोगों को आगे आना होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*! पढ़ें चुनावी तैयारी…
ब्रेकिंग न्यूज: *कार्मिक समन्वय समिति के बैनर तले विरोध दिवस का आयोजन*! पीएम को भेजा ज्ञापन! पढ़ें क्या बोले पेंशनर…
ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में देखे विकास कार्य*! पढ़ें क्या दिए निर्देश…