

लालकुआं/बिंदुखत्ता। अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान पर हमलों के विरोध में अमेरिकी साम्राज्यवादी सनकी डोनाल्ड ट्रम्प एंव इस्रायली जियनवादी क्रूर हत्यारा बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमें युद्ध बंद करो! शांति अपनाओ! भारत हमलों की निंदा करे! जैसे नारे लगे।

इंकलाबी मजदूर केंद्र , प्रगतिशील महिला एकता केंद्र एवं अम्बेडकर पार्क सेवा समिति ने अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर 28 फरवरी 2026 से शुरू किए गए संयुक्त सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है।
इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई सहित सैकड़ों निर्दोष नागरिक मारे गए हैं, जिससे क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ गया है और वैश्विक शांति को गंभीर खतरा है।

वक्ताओं ने कहा कि इन साम्राज्यवादी गुंडों ने न्यूक्लेर वेपन बनाने के नाम पर बमबारी की जो किये हमले संयुक्त राष्ट्र चार्टर (अनुच्छेद 2(4) और 51) का स्पष्ट उल्लंघन हैं। कोई तत्काल सशस्त्र हमला या सुरक्षा परिषद की मंजूरी नहीं थी, फिर भी “निवारक” (preventive) हमले के नाम पर ईरान की संप्रभुता पर आक्रमण किया गया।
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी इसे अवैध बताया है।वक्ताओं ने कहा कि इस बर्बर हमले में ईरान के विद्यालय की 55 छात्राओं एंव 500 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गयी ।
ये खुलेआम अमरीकी एवं इस्रायली शाशको के नापाक गठजोड़ की गुंडागर्दी , बदमाशी , धौसपट्टी है । अमेरिका और इज़राइल तुरंत हमले बंद करें और ईरान से पीछे हटें।वक्ताओं ने अपील की भारत सरकार हमलों की स्पष्ट निंदा करे और UN के माध्यम से शांति वार्ता का समर्थन करे।
भारतीय नागरिकों (खासकर गल्फ में काम करने वाले) की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।कोई भी युद्ध भारत के हितों (तेल आपूर्ति, प्रवासी सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता) के खिलाफ है—भारत बहुपक्षीयता के सिद्धांतों पर अडिग रहे।
हम सभी शांतिपूर्ण कार्यकर्ताओं, नागरिकों और राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि वे इस युद्ध के खिलाफ एकजुट हों। इन नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । साम्रज्यवाद की कब्र खुदेगी , एशिया की धरती पर , कोई नया युद्ध नहीं! ईरान पर हमला बंद! शांति चाहिए!
ईरान पर हमला बंद करो!अमेरिका-इज़राइल, युद्ध मत फैलाओ! कोई नया युद्ध नहीं, शांति चाहिए!
आदि आदि कार्यक्रम में पुष्पा , काजल , बिंदु , अंतरा , आशा ,रेखा, मेहरूनिशा,कमला,अनिता, सुधा, पंकज , बंसत , मनोज ,शम्भू , रमेश , सुरेंद्र , कुंदन आदि लोग शामिल रहें ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *आंगन बाड़ी केंद्र संजयनगर में मची होली की धूम*! पढ़ें किसने बनाई रंगोली…
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता में होली की धूम मची! महिलाओं ने समा बांध रखा है*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: “होली में कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक”! पढ़ें: *होली पर हुड़दंग किया तो क्या होगा एक्शन…