Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: “होली में कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक”! पढ़ें: *होली पर हुड़दंग किया तो क्या होगा एक्शन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। होली पर्व के अवसर पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक मे विवेक राय (अपर जिलाधिकारी, प्रशासन, नैनीताल), जगदीश चंद्रा (पुलिस अधीक्षक, नैनीताल), अब्ज़ बाजपेई (सिटी मजिस्ट्रेट), प्रमोद कुमार (उप जिलाधिकारी हल्द्वानी), अमित कुमार (पुलिस क्षेत्राधिकारी), कुलदीप पांडे (तहसीलदार हल्द्वानी), प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, बनभूलपूरा, काठगोदाम, मुखानी, समस्त चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला अदनान कुरैशी चढ़ा STF के हत्थे*! पढ़ें= कितने नशीले इंजेक्शन हुए बरामद...

बैठक में ग्राम प्रधानों, पार्षदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा शहर के संभ्रांत नागरिकों ने भी सहभागिता की।

बैठक के दौरान सिंधी चौराहा, चौंफला चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को संवेदनशील स्थानों के रूप में चिन्हित किया गया।

इन क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं समरसता के साथ मनाएं।

किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अवांछनीय गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।होली के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों की तैनाती रहेगी। ओवरस्पीडिंग एवं ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने शारदीय नवरात्र पर की सपत्नीक पूजा अर्चना*! पढ़ें~देहरादून अपडेट...

हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।पेयजल आपूर्ति के संबंध में सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि अपराह्न 12:00 बजे से 3:00 बजे तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सभी महत्वपूर्ण स्थानों मे मजिस्ट्रेट ड्यूटी भी लगाई गयी है। शहरी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट तथा ग्रामीण क्षेत्र में उप जिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी मजिस्ट्रेट के रूप मे पर्यवेक्षण करेंगे।

प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें