Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला अदनान कुरैशी चढ़ा STF के हत्थे*! पढ़ें= कितने नशीले इंजेक्शन हुए बरामद…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। यहां शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

इन बरामद इंजेक्शनों में 95 बुप्रेनॉरफिन और 95 एविल इंजेक्शन शामिल हैं। इसके बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और उनकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में होगी धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, स्वास्थ्य व आवास समेत कई प्रस्तावों पर लगेंगे मुहर

टीम के अनुसार, राज्य को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट लगातार सूचनाएं जुटा रही थी।

इसी के तहत विकसित किए गए इनपुट के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में दबिश देकर अदनान कुरैशी (23) को गिरफ्तार किया गया।

ये आरोपी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा का निवासी है।कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 190 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

स्पेशल टास्क फोर्स के मुताबिक, गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति के स्रोत और इनके वितरण से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

टीम आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हल्द्वानी और पिथौरागढ़ को मिले नए DFO, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

इस संयुक्त अभियान में STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी सहित टीम के अन्य सदस्य तथा बनभूलपुरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इधर STF ने आम जनता से अपील की है कि नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस को दें। जिससे समय रहते कार्रवाई कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। पुलिस ने कहा है सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें