Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी सरकार की कैबिनेट में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर*! पढ़ें~ हरिद्वार अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव आए और सभी मंत्रियों ने उन प्रस्तावों को ध्वनि मत से पास कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं।

बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा व फैसले लिए गए।

सभी मंत्रियों की भी सामूहिक रूप से पवित्र मन से यही सोच है कि जनता के बीच जाकर कैबिनेट बैठक की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कबड्डी के चैंपियन बने MBPG कॉलेज के धुरंधर: फाइनल में काशीपुर को 11 अंकों से चटाई धूल

इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना भी मां गंगा से की है.कैबिनेट बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ किया।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें मंजूरी दी गई है.हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में प्राच्य शोध संस्थान संस्थान की स्थापना की जाएगी।

इसमें भारतीय योग, ध्यान और भारतीय ज्योतिष जैसे अध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी. यह सोसायटी मोड पर संचालित किया जाएगा. समिति बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को दी गई विकास योजनाओं के लिए अलग से प्रस्ताव आया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

कैबिनेट बैठक के अहम फैसलेदेश-प्रदेश के विकास में योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार. सीएम ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश और प्रदेश में हुए प्रमुख कार्यों को गिनाया।

कहा, मोदी के नेतृत्व में देश का आत्मविश्वास जागा, हर वर्ग के लिए कामअग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट. समूह ग की वर्दीधारी पदों की भर्ती में पहले से लागू है 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण. अब लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और आवश्यक ऊंचाई में भी दी जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  अलविदा 'क्रांतिवीर': कार्डियक अरेस्ट से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, पुणे में हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

छूटबाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली को कैबिनेट की मंजूरीहरिद्वार में ईएसआई अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीनमदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान सोसायटी मोड में चलेगाहरिद्वार के भगवानपुर में सरकारी आवासीय योजना में सड़क के मानक को भी घटाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की.

बैठक के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट द्वारा मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और गंगा आरती कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें