

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के पांच वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि प्रदेश ने सुशासन, सख्त कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास में नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं।
ऐतिहासिक कानून और प्रशासनिक सुधार
- समान नागरिक संहिता (UCC): उत्तराखंड 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू करने वाला आजाद भारत का पहला राज्य बन गया है।
- सख्त कानून व्यवस्था: भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है (आजीवन कारावास व 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान)। इसके साथ ही सख्त भू-कानून के तहत 11 जनपदों में बाहरी व्यक्तियों द्वारा कृषि व बागवानी भूमि खरीदने पर रोक लगाई गई है।
- अतिक्रमण पर प्रहार: अभियान चलाकर 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, वहीं ‘अपणि सरकार’ पोर्टल से 900 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं।
कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति
मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और प्रदेश में 39 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा, देहरादून से दिल्ली और लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है, जबकि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित की गई है।
स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग
- स्वास्थ्य सेवाएं: प्रदेश में 63.32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और सितंबर 2026 तक 17.36 लाख से अधिक मरीजों को 3,717 करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज मिला है। राज्य में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और 207 पैथोलॉजी जांचें निःशुल्क की जा रही हैं।
- ऊर्जा और पेयजल: टिहरी में 1,000 मेगावाट की पंप्ड स्टोरेज परियोजना की चारों इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। जल जीवन मिशन के तहत 14.20 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल पहुंचाया जा चुका है।
पर्यटन, खेल और आंदोलनकारियों का सम्मान
इस वर्ष चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, वहीं कुंभ मेला-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है। खेलों के क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीते हैं और हल्द्वानी के गौलापार में राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में काम हुआ है। साथ ही, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, बढ़ी हुई पेंशन और अग्निवीरों के लिए ‘अग्निवीर सेल’ का गठन किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, श्री तीरथ सिंह रावत, सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह*! पढ़ें~ जनपद नैनीताल अपडेट…
उत्तराखंड के 5 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया विकास का ‘रिपोर्ट कार्ड’, 36 हजार नौकरियों और 3.10 लाख ‘लखपति दीदी’ का बनाया रिकॉर्ड
सरकारी कामकाज में अब AI की रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए टास्क फोर्स गठन और ‘Data Lake’ बनाने के निर्देश