

हल्द्वानी। गुरूवार 26 नवम्बर को जनपद में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। हल्द्वानी मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त दीपक रावत द्वारा, कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।

जबकि मुख्य कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी द्वारा, मंडलायुक्त कार्यालय नैनीताल में अपर मंडलायुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्षों एवम् जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मंडलायुक्त दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है।
इसी दिन देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है।
जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।
हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था।
हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड के विकास की नई तस्वीर: 1 लाख करोड़ का निवेश उतरा धरातल पर, UCC से लेकर सख्त भू-कानून तक सीएम धामी ने गिनाए ऐतिहासिक फैसले
उत्तराखंड के 5 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया विकास का ‘रिपोर्ट कार्ड’, 36 हजार नौकरियों और 3.10 लाख ‘लखपति दीदी’ का बनाया रिकॉर्ड
सरकारी कामकाज में अब AI की रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए टास्क फोर्स गठन और ‘Data Lake’ बनाने के निर्देश