

देहरादून / रुड़की: उत्तराखण्ड में जल प्रदूषण और जलजनित रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अब समस्या पहचानने से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई की रणनीति बनाई जा रही है। इंटरनेशनल वाटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IWMI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IITR) के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 24 नवंबर 2026 को “Co-designing One Health Interventions for Water Pollution and Waterborne Antimicrobial Resistance (AMR) at River Basin Scale in Uttarakhand” विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
यह पहल CGIAR के सस्टेनेबल एनिमल एंड एक्वेटिक फूड्स (SAAF) कार्यक्रम और ‘वन हेल्थ’ (One Health) दृष्टिकोण के तहत आगे बढ़ाई जा रही है, जिसका उद्देश्य नदी बेसिन स्तर पर विज्ञान और समन्वय के माध्यम से व्यावहारिक समाधान तैयार करना है।
हॉटस्पॉट पहचान से एआई-आधारित पूर्वानुमान तक
कार्यशाला के तहत सोंग नदी बेसिन में प्रदूषण और AMR के संवेदनशील हॉटस्पॉट्स व उनके फैलने के रास्तों को समझने पर जोर दिया गया है। इसके लिए जल गुणवत्ता की निगरानी के साथ-साथ SWAT + BFTM जलविज्ञान मॉडलिंग, डिजिटल ट्विन और एआई-आधारित पूर्वानुमान ढांचे जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
सॉन्ग नदी के पुनर्जीवन के लिए साझा रोडमैप
इस आयोजन में सोंग नदी के पुनर्जीवन के लिए एक साझा ‘वन हेल्थ’ मार्गदर्शक ढांचा तैयार करने की दिशा में काम हो रहा है। साथ ही, भूमि, जल और खाद्य प्रणालियों—यानी स्रोत से लेकर संपर्क तक—जलजनित AMR के जोखिम को कम करने के लिए बहु-क्षेत्रीय ‘कैटलॉग ऑफ सॉल्यूशंस’ विकसित किया जाएगा।
विभागों और विशेषज्ञों के बीच तालमेल पर फोकस
कार्यशाला में सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण, पशुपालन, जनस्वास्थ्य और नदी कायाकल्प से जुड़े विभागों के अलावा ICAR, BAIF, WHO तथा अन्य शोध एवं सरकारी संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होकर संयुक्त कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
‘सोंग नदी की सेहत और जनस्वास्थ्य बचाना प्राथमिकता’
कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री दिलीप जावलकर (सचिव जलागम एवं मुख्य परियोजना निदेशक, WMD) ने कहा कि सोंग नदी के स्वास्थ्य को सुरक्षित और बेहतर बनाए रखना मौजूदा समय की बड़ी जरूरत है। इसके लिए जल प्रदूषण की रोकथाम, जल संरक्षण और विभिन्न विभागों के बीच मजबूत समन्वय के साथ नदी कायाकल्प को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि नदी की पारिस्थितिकी के साथ-साथ जनस्वास्थ्य भी सुरक्षित रह सके।
वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित योजना पर जोर
वहीं, IIT रुड़की के प्रो. सुमित सेन ने सोंग नदी बेसिन में जल प्रदूषण और AMR से निपटने के लिए एकीकृत मॉडलिंग तथा विभिन्न हस्तक्षेपों के संभावित असर के आकलन पर बल दिया। उन्होंने कार्यशाला के सत्र में SWAT + BFTM मॉडलिंग के जरिए सोंग नदी बेसिन की जमीनी स्थिति और अलग-अलग हस्तक्षेप परिदृश्यों को रखा, जिससे वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर नदी कायाकल्प की प्रभावी योजनाएं तैयार की जा सकें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग पर सीएम धामी से हुई वार्ता, मुख्यमंत्री बोले…..
चम्पावत को सीएम धामी की ₹165.68 करोड़ की सौगात: 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास; बोले- आदर्श चम्पावत से बनेगा आदर्श उत्तराखण्ड
बैणी-भुली योजना: दिसंबर में खाते में आएगी पहली किस्त, उत्तराखंड की 5 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ