

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और पूर्व न्यायाधीशों के सम्मान व सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रोटोकॉल नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रजिस्ट्रार जनरल कौशल किशोर शुक्ला द्वारा जारी नई विस्तृत गाइडलाइन को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फैसले के तहत अब रिटायर्ड जजों के साथ-साथ उनके जीवनसाथी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी चिकित्सा, परिवहन, गेस्ट हाउस और विशेष प्रोटोकॉल की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
यात्रा और विदेश दौरे पर विशेष प्रोटोकॉल
17 नवंबर को जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पूर्व न्यायाधीशों के नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन आने-जाने पर प्रोटोकॉल अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारी उनके निवास स्थान से स्टेशन या एयरपोर्ट तक साथ जाएंगे, सामान की व्यवस्था में सहयोग करेंगे और वापसी में सुरक्षित घर तक छोड़ेंगे।
- अन्य राज्यों में यात्रा: किसी दूसरे राज्य के दौरे पर जाने से पहले संबंधित राज्य सरकार और वहां के हाई कोर्ट को पूर्व जज का टूर प्रोग्राम भेजा जाएगा, ताकि वहां भी प्रोटोकॉल व ठहरने की सुविधा सुनिश्चित हो सके।
- विदेश यात्रा: विदेश जाने की स्थिति में संबंधित देश के भारतीय दूतावास (इंडियन मिशन) को भी पूर्व सूचना दी जाएगी।
इलाज, वाहन और आयोग में कार्यरत जजों को भी लाभ
नई गाइडलाइन का लाभ उन पूर्व जजों को भी मिलेगा, जो वर्तमान में किसी आयोग या ट्रिब्यूनल में अध्यक्ष अथवा सदस्य के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। दिल्ली और उत्तराखंड में उनके बेहतर इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही, चिकित्सा और यात्रा के दौरान उन्हें आधिकारिक वाहन (परिवहन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सभी 13 जिलों के सीजेएम बने नोडल अधिकारी
हाई कोर्ट के गेस्ट हाउस में निर्धारित शुल्क के भुगतान पर पूर्व जजों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इन सभी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए हाई कोर्ट परिसर, नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन और प्रदेश के सभी 13 जिलों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि इसी वर्ष जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए देशभर में एक समान नीति तैयार की जाए। वर्तमान में अलग-अलग राज्यों में सेवानिवृत्त जजों के प्रोटोकॉल और सुविधाओं को लेकर भिन्न-भिन्न नियम लागू हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
मुनस्यारी मार्ग पर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर: काम पर जा रहे BRO के दो मजदूर चपेट में आए, एक की मौत
QR कोड ने खोल दी जालसाजी की पोल: NEET स्कोर कार्ड में 100 अंक बढ़ाकर BAMS में दाखिले की कोशिश, पिता के खिलाफ तहरीर
शारदा कॉरिडोर से बदलेगी झनकईया मेले की तस्वीर: सीएम धामी ने नए स्नान घाटों की दी सौगात, भारत-नेपाल सांस्कृतिक जुड़ाव पर दिया जोर