

देहरादून। उत्तराखंड की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई ‘बैणी-भुली योजना’ के तहत दिसंबर में पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों (DBT) में भेजी जाएगी।
ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बताया कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों (SHG), ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं न केवल अपने परिवार को संभाल रही हैं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को भी ताकत दे रही हैं।
लखपति दीदी और स्थानीय उत्पादों पर जोर
उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं खेती, पशुपालन, स्थानीय उत्पाद तैयार करने और हस्तशिल्प के जरिये आय के नए स्रोत बना रही हैं। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग और महिला उद्यमिता को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
चौधरी ने कहा कि बैणी-भुली योजना इन अभियानों को और गति देगी। इसका मुख्य मकसद महिलाओं को वित्तीय मदद पहुंचाना, गांवों में स्वरोजगार के मौके बढ़ाना और विकास की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी तय करना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
रिटायर्ड जजों को बड़ी राहत: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने लागू किए नए प्रोटोकॉल नियम, परिवार को भी मिलेगा लाभ
लोकथात महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले CM बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना हमारी प्राथमिकता…
मुख्यमंत्री के बिंदुखत्ता दौरे पर विरोध करने पर भाकपा माले और किसान महासभा कार्यकर्ता गिरफ्तार