

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के धापा-मिलम मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क निर्माण कार्य से जुड़े दोनों युवक बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे, तभी सियूनी के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान का बड़ा बोल्डर आ गिरा।
मजदूर की मौके पर मौत, साथी हेलीकॉप्टर से रेफर
जानकारी के मुताबिक, सियूनी क्षेत्र में हुए इस हादसे में ग्राम साईंपोलो निवासी 26 वर्षीय भुवन कुमार (पुत्र नरी राम) बोल्डर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार दूसरे युवक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल प्रदीप को तुरंत एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विधायक ने उठाई सीटी स्कैन की मांग
हादसे के बाद सीमांत क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सवाल उठे हैं। क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने मुनस्यारी में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुर्गम सीमांत इलाकों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को जांच व बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करना पड़ता है, इसलिए मुनस्यारी में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध होना बेहद आवश्यक है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता को अतिक्रमण क्षेत्र मानते हैं तो बंद कर दीजिए सभी सरकारी सुविधाएं: अर्जुन नाथ गोस्वामी
ब्रेकिंग न्यूज: *२८ नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का अधिवेशन*! पढ़ें~ कहां होगा…
देहरादून: ‘दफ्तरों के चक्कर न काटें लोग’—जनसुनवाई में अधिकारियों पर सख्त दिखे सीएम धामी, गीत का भी किया विमोचन