Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: ‘दफ्तरों के चक्कर न काटें लोग’—जनसुनवाई में अधिकारियों पर सख्त दिखे सीएम धामी, गीत का भी किया विमोचन

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और भूमि विवाद सहित आर्थिक सहायता व पेंशन से जुड़े मामले प्रमुखता से उठाए गए। सीएम ने इन सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

​जनसुनवाई में मौजूद मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। विशेष रूप से राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

​कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोकगायक निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी के स्वरों से सजे गीत ‘धन्य धन्य धामी जी’ तथा इसके पोस्टर का भी विमोचन किया। इस गीत का संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 5 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया विकास का 'रिपोर्ट कार्ड', 36 हजार नौकरियों और 3.10 लाख 'लखपति दीदी' का बनाया रिकॉर्ड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें