Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग पर सीएम धामी से हुई वार्ता, मुख्यमंत्री बोले…..

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बिंदुखत्ता आगमन पर वन अधिकार संगठन एवं पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर महत्वपूर्ण वार्ता की।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान दोनों संगठनों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही राजस्व ग्राम की मांग को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने की आवश्यकता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की स्मृति में तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ*! पढ़ें~ किस दिन कौन रहेगा अतिथि...

वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक में इस विषय पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि 27 नवंबर को होने वाली बैठक में बिंदुखत्ता के हजारों परिवारों की भावनाओं और वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए जनहित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए क्षेत्र के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले CM बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना हमारी प्राथमिकता...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें