Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल: कौशल किशोर शुक्ला संभागालय के नए रजिस्ट्रार जनरल, कई जिलों के जज बदले

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के निर्देशों के बाद, रजिस्ट्रार (निरीक्षण) प्रतिभा तिवारी की ओर से वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 5 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया विकास का 'रिपोर्ट कार्ड', 36 हजार नौकरियों और 3.10 लाख 'लखपति दीदी' का बनाया रिकॉर्ड

​प्रमुख फेरबदल और नियुक्तियां:

​कौशल किशोर शुक्ला: अब तक राज्यपाल के विधिक सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे कौशल किशोर शुक्ला को वापस बुलाते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है।
​योगेश कुमार गुप्ता: पूर्व रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता का तबादला कर उन्हें अल्मोड़ा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
​श्रीकांत पांडेय: अल्मोड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे श्रीकांत पांडेय को नैनीताल हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​सुबीर कुमार: पूर्व रजिस्ट्रार (सतर्कता) सुबीर कुमार को अब बागेश्वर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
​पंकज तोमर: बागेश्वर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर को नैनीताल स्थित स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए संस्तुति भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंद्रह साल बाद जागा दारमा वैली का ड्रीम प्रोजेक्ट! बिना बांध बने तैयार होगी 203 मेगावाट बिजली, जानें पूरी योजना

​न्यायपालिका में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है, जिससे जिला और उच्च न्यायालय स्तर पर कामकाज में और अधिक गति आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें