

लालकुआं। बिंदुखत्ता की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को लेकर वन अधिकार संगठन के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर विभिन्न मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। खास तौर पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने और बच्चों के जाति एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
शिष्टमंडल ने गौला नदी में तटबंध निर्माण, बिंदुखत्ता के किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, गन्ना किसानों को हल्द्वानी की सहकारी समिति से जोड़ने तथा स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
खाद की किल्लत का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्दूचौड़ सहकारी समिति में बिंदुखत्ता के किसानों के लिए अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने तथा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा। वहीं गन्ना किसानों को हल्द्वानी की समिति से जोड़ने और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
गौला नदी में तटबंध निर्माण की मांग पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को जरूरी कदम उठाने को कहा। वहीं जाति एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्रों को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के प्रमाण पत्र किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रहने चाहिए। पटवारियों की हड़ताल के चलते प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए अमीन से रिपोर्ट लगवाकर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
वन अधिकार संगठन की पहल और जिलाधिकारी के सकारात्मक रुख से बिंदुखत्ता के ग्रामीणों को लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
शिष्टमंडल में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, अधिवक्ता बलवंत सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन से कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, राजेंद्र सिंह बिष्ट और गोविंद गिरी सहित आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड के निर्यात को मिलेगी नई उड़ान: देहरादून में FTA कार्यशाला, 2025-26 में 13,802 करोड़ रुपये पहुंचा प्रदेश का निर्यात
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयोग सख्त: दो जगह नाम वाले मतदाताओं की DSE से होगी जांच, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन
ब्रेकिंग न्यूज: *ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू*! पढ़ें ~ विधानसभा चुनाव तैयारी अपडेट…