

हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम के संचालन तथा वीवीपैट के माध्यम से मत की पुष्टि की जानकारी दी जा रही है।
निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूर्ण होने के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए 75 बैलेट यूनिट (BU), 75 कंट्रोल यूनिट (CU) तथा 75 वीवीपैट मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
ईवीएम एवं वीवीपैट का व्यावहारिक प्रदर्शन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर (EDC) स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर आम नागरिक मशीनों का संचालन समझ सकेंगे तथा मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अलावा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन (MDV) जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में तैनात की गई हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद में 18 नवंबर से ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया जा चुका है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझें तथा आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित बनाने के लिए मतदाता जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक जागरूक होकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
जंगल बचाओ, हर साल 10 हजार पाओ: मेघालय के ‘ग्रीन मॉडल’ से संवरेंगे उत्तराखंड के धारा-नौले, चम्पावत की समितियां सीख रहीं कमाई और संरक्षण का फॉर्मूला
ढिकाला जोन में सफारी हुई सख्त: ड्रोन से हो रही निगरानी, नियम तोड़े तो 15 दिन के लिए बैन होगी जिप्सी
लालकुआं में महिला आरक्षण की आहट या कोई बड़ा सियासी खेल? संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी ने बढ़ाई चर्चाएं!..