Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं में महिला आरक्षण की आहट या कोई बड़ा सियासी खेल? संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी ने बढ़ाई चर्चाएं!..

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लालकुआं सीट को लेकर नए सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। एक ओर संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर फिर से हलचल तेज हो रही है, तो दूसरी ओर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ महिला नेत्री संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।

ADVERTISEMENTS

30 नवंबर से संसद की बैठकें दोबारा शुरू होने जा रही हैं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में उत्तराखंड की विधानसभा सीटों के संभावित समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी मार्ग पर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर: काम पर जा रहे BRO के दो मजदूर चपेट में आए, एक की मौत

इसी बीच लालकुआं विधानसभा सीट को लेकर भी एक बड़ा सवाल उठने लगा है—क्या आगामी विधानसभा चुनाव में लालकुआं सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती है?

इस चर्चा के बीच संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी को भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने देहरादून में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी में दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में संध्या डालाकोटी को पहले कांग्रेस का टिकट मिला था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रत्याशी बनाया गया था। इसके बाद संध्या डालाकोटी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं और उन्होंने हरीश रावत के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

अब 2027 के चुनाव से पहले उनकी कांग्रेस में वापसी और दूसरी ओर महिला आरक्षण को लेकर तेज होती चर्चाओं ने लालकुआं की राजनीति में नए कयासों को जन्म दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  QR कोड ने खोल दी जालसाजी की पोल: NEET स्कोर कार्ड में 100 अंक बढ़ाकर BAMS में दाखिले की कोशिश, पिता के खिलाफ तहरीर

क्या महिला आरक्षण की संभावनाओं को देखते हुए लालकुआं में महिला नेतृत्व की भूमिका बढ़ने वाली है? क्या संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी आने वाले चुनावों के किसी बड़े राजनीतिक समीकरण का हिस्सा है?

फिलहाल इन सवालों के जवाब भविष्य के गर्भ में हैं। न तो लालकुआं सीट को महिला आरक्षित किए जाने की आधिकारिक घोषणा हुई है और न ही संध्या डालाकोटी की वापसी को महिला आरक्षण से जोड़ने वाला कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

लेकिन इतना जरूर है कि लालकुआं की राजनीति में आने वाले दिनों में दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें