

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश भर में जारी मतदाता सूची अद्यतन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
डुप्लीकेट मतदाताओं पर गिरेगी गाज
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मतदाता जिनके नाम दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज हैं, उन्हें DSE के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित प्रकरणों की नियमानुसार जांच कर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
बीएलए के माध्यम से त्रुटि सुधार की अपील
डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि तक निरंतर अभियान जारी रहेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के माध्यम से मतदाताओं के नाम व अन्य विवरणों में सुधार के लिए फार्म-8 भरवाएं।
अब तक प्राप्त आवेदन और आगामी तिथियां
12 नवंबर 2026 से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं:
- नए मतदाता (फार्म-6): लगभग 50,000 आवेदन
- नाम विलोपन (फार्म-7): लगभग 8,000 आवेदन
- संशोधन व स्थानांतरण (फार्म-8): लगभग 43,000 आवेदन
आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इसके पश्चात 28 दिसंबर 2026 तक इन दावों और आपत्तियों की सुनवाई पूरी की जाएगी, और 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक दलों की ओर से भाजपा से राजकुमार पुरोहित व अरविंद जैन, कांग्रेस से मनोज रावत, बसपा से सतेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह तथा सीपीआई (एम) से अनंत आकाश ने बैठक में भाग लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
सिल्क्यारा रेस्क्यू की वर्षगांठ पर उत्तराखंड में पहला आपदा प्रबंधन दिवस, 13 जिलों में मेगा मॉक ड्रिल
मथुरा में गौ विज्ञान और पशु आयुर्वेद को नई उड़ान: सीएम धामी ने किया कई प्रकल्पों का लोकार्पण व शिलान्यास
रिखणीखाल के कलवाड़ी में भीषण वैन हादसा: चालक और आठ महिलाओं की मौत, सीएम धामी ने दिए एयरलिफ्ट के निर्देश