Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पंद्रह साल बाद जागा दारमा वैली का ड्रीम प्रोजेक्ट! बिना बांध बने तैयार होगी 203 मेगावाट बिजली, जानें पूरी योजना

Ad
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की ऊर्जा जरूरतों और विकास को नई रफ्तार देने वाली 203 मेगावाट की सेला-उर्थिंग जल विद्युत परियोजना के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले करीब डेढ़ दशक से अधर में लटकी जिले की इस दूसरी सबसे बड़ी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम दिसंबर माह से शुरू होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

​रिलायंस के हटने के बाद यूजेवीएनएल को मिली कमान

धारचूला तहसील स्थित दारमा वैली में प्रवाहित होने वाली धौली गंगा नदी पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की रूपरेखा करीब 15 साल पहले तैयार की गई थी। शुरुआती दौर में इसकी जिम्मेदारी रिलायंस एनर्जी को सौंपी गई थी, जिसने प्रारंभिक डीपीआर और स्टाफ की तैनाती भी कर दी थी। हालांकि, बाद में कंपनी के पीछे हटने से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। अब इसके निर्माण का जिम्मा उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) को दिया गया है। निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए दिल्ली की डीएमआर कंपनी का चयन किया है। कंपनी की विशेषज्ञ टीम दिसंबर से डीपीआर तैयार करना शुरू करेगी, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के निर्यात को मिलेगी नई उड़ान: देहरादून में FTA कार्यशाला, 2025-26 में 13,802 करोड़ रुपये पहुंचा प्रदेश का निर्यात

​बिना बांध के ‘रन-ऑफ-रिवर’ तकनीक से होगा बिजली उत्पादन

हिमालयी क्षेत्र की पर्यावरणीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना के डिजाइन में खास सावधानी बरती गई है। प्रोजेक्ट में नदी पर कोई बड़ा बांध नहीं बनाया जाएगा, बल्कि यह पूरी तरह ‘रन-ऑफ-रिवर’ (बहते पानी पर आधारित) तकनीक पर काम करेगी। इसके तहत नदी के पानी को एक सुरंग (टनल) के माध्यम से सीधे पावर हाउस तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र को न्यूनतम नुकसान होगा।

​धौली गंगा पर दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट

दारमा वैली की धौली गंगा नदी पर यह दूसरा बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) इसी नदी पर 280 मेगावाट की धौली गंगा जल विद्युत परियोजना का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। यूजेवीएनएल के सहायक अभियंता आरसी जोशी ने पुष्टि की है कि डीपीआर बनाने वाली कंपनी फाइनल हो चुकी है और अगले महीने से फील्ड वर्क शुरू हो जाएगा।

​”सेला-उर्थिंग परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने पर 203 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। दिसंबर से डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिसके पूरा होने के बाद ही परियोजना की कुल लागत का आकलन हो सकेगा।”

— चारु लोहनी, अधिशासी अभियंता, यूजेवीएनएल (पिथौरागढ़)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योतिष के पुरोधा गंगा दत्त उप्रेती नहीं रहे*! पढ़ें~ गौलापार चोरगलिया अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें