Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सिल्क्यारा रेस्क्यू की वर्षगांठ पर उत्तराखंड में पहला आपदा प्रबंधन दिवस, 13 जिलों में मेगा मॉक ड्रिल

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून: सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ पर पहली बार मनाए जा रहे ‘आपदा प्रबंधन दिवस’ के मौके पर शनिवार को उत्तराखंड में राज्यव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के साथ प्रदेश के सभी 13 जिलों और तहसील स्तर पर गठित घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS) की टीमों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS

​आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मॉक ड्रिल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान साहस, धैर्य, समन्वय और मानवीय संकल्प की ऐसी मिसाल है, जिसने दिखाया कि कठिन से कठिन आपदा में भी एकजुट रणनीति से सफलता पाई जा सकती है। मंत्री के अनुसार, आपदा प्रबंधन दिवस का मकसद केवल अतीत को याद करना नहीं, बल्कि मिली सीख से भविष्य की तैयारियों को कसना और जमीनी तत्परता परखना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के निर्यात को मिलेगी नई उड़ान: देहरादून में FTA कार्यशाला, 2025-26 में 13,802 करोड़ रुपये पहुंचा प्रदेश का निर्यात

​इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने SEOC के ड्यूटी ऑफिसर के दायित्वों से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की। उन्होंने कहा कि एसईओसी आपदा व्यवस्था का अहम केंद्र है और नई एसओपी से आपात स्थिति में अधिकारियों व कर्मियों की कार्यप्रणाली अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित होगी।

​चार दिन में 1,200 स्थानों पर अभ्यास, 3,000 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाया गया। शनिवार को 150 स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल हुई, जबकि चार दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान कुल 1,200 स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया और तैयारियों का परीक्षण किया गया। इसके अलावा 3,000 से ज्यादा स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आपदा से बचाव और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी दी गई।

​आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी और विविध आपदा परिदृश्य

यह भी पढ़ें 👉  ‘उत्तराखण्ड लोक विरासत 2026’: लोक संस्कृति हमारी पहचान और पूर्वजों की धरोहर, नई पीढ़ी तक पहुंचाना ‘विकल्प रहित संकल्प’ — CM धामी

मंत्री मदन कौशिक ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली से जुड़े उपकरणों की प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने उपकरणों के संचालन और उपयोग की जानकारी लेते हुए आधुनिक तकनीक से राज्य की प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया।

​चार दिवसीय अभ्यास में भूकंप से इमारतों के क्षतिग्रस्त होने, मलबे में फंसे लोगों को निकालने, नदी में डूबने, सड़क दुर्घटना, सुरंग व निर्माण स्थल हादसों, भीड़भाड़ में भगदड़, बिजली गिरने, बांध या जलाशय से अचानक पानी छोड़ने और संचार व्यवस्था ठप होने जैसी स्थितियों पर विभागों की तैयारियों को परखा गया।

​निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) रघुवीर सिंह भण्डारी, सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीआईजी) राजकुमार नेगी, एसडीआरएफ कमांडेंट अजय गणपति और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें