Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पैर में गोली लगने के बाद धर दबोचा जा सका इनामी बदमाश*! पढ़ें कहां कहां किए हैं अपराध…

Ad
खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। यहां उधमसिंह नगर के गदरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस की अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू से मुठभेड़ हो गई।

ADVERTISEMENTS

बताया जाता है कि चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अचानक फायरिंग करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बाबा केदार बर्फ से लकदक*! पढ़ें कब बंद होने हैं कपाट...

इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार गुरबाज सिंह इलाके का कुख्यात अपराधी है, जिस पर 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, बलवा और अवैध हथियार जैसी धाराएँ शामिल हैं।

बताया जाता है कि वर्ष 2019 में नानकमत्ता थानाध्यक्ष पर फायरिंग का मामला भी उसी के नाम दर्ज है। गदरपुर थाना क्षेत्र में वादी बलजीत सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है.उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तीन जगह चल रहा है श्री रामलीला मंचन*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट... देखिये vdo...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें