
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी के प्रदेश महामंत्री बनने के प्रथम बार बिंदुखत्ता/लालकुआं आगमन पर बिंदुखत्ता एक वेंकट हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दीपेंद्र कोश्यारी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम आयोजित मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा उनका मकसद पुनः पुष्कर धामी सरकार की वापसी है! उन्होंने कहा धामी सरकार ने लोगों को रोजगार देने के लिए जिस तरह अभियान चलाया है।
उससे खिसियाए लोग धामी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं जिसमें युवा पीढ़ी को सोचना होगा कि हमें रोजगार देने वाली सरकार चाहिए या नकल माफिया के इशारे पर काम करने वाली सियासत चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा भाजपा जिसे टिकट देगी वह चुनाव लड़ेगा! वह इससे विरत संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी दे रखी है उसका निर्वहन करने के लिए पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं और हर युवा को भाजपा का सिपाही बनाने के लिए उनकी मुहिम तेज हो गई है! उन्होंने कहा युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए सबको एकजुट हो जाना है क्योंकि फिर से युवाओं की सरकार बनानी है!
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और हर घर रोजगार/ स्वरोजगार पहुंचने का सपना साकार होगा! इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र कोश्यारी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नवीन पपोला ने की व समापन पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने किया।
संचालन मण्डल महामंत्री पूरन सिंह बोरा/ मण्डल महामंत्री महेश चन्द्र फूलारा द्वारा किया गया। मंच पर जिला अध्यक्ष कार्तिक हर्बोला, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, भारतीय दूरसंचार निगम के निदेशक दीपक जोशी , राम सिंह पपोला ,दुग्ध संघ नैनीताल के निदेशक गोविन्द सिंह मेहता , किशन गिरी गोस्वामी, कुंदन चुफाल, पंकज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नीलम शर्मा, महिला नेता सरिता बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता सीमा पाण्डे, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह जग्गी, करम सिंह कोरंगा, लखन मेहता, दरबान सिंह बिष्ट सहित कई नेता मंच पर विराजमान थे।
भाजपा नेता के अलावा लालकुआं के कोतवाल भी दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे जिससे कार्यक्रम वीआईपी स्तर का लग रहा था और भीड़ भी अच्छी जुटी थी। इसे संगठन स्तर का कार्यक्रम बताया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज *राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत*! पढ़ें vip अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी*! पढ़ें: मौसम अपडेट…
उत्तराखंड के पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट!