

रामनगर। मिशन उत्तराखंड 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की क्षेत्रीय पार्टियों ,जन संगठनों ,बुद्धिजीवियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक 26 मार्च 2026 बृहस्पतिवार को शिखर होटल अल्मोड़ा में होने जा रही है।
मिशन उत्तराखंड 2027 कोर कमेटी के सदस्य उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 साल बाद भी शहीदों के सपनों , राज्य की अवधारणा तथा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में पूरी तरह असफल रहा है।
प्रदेश में भाजपा एवं कांग्रेस की सत्तारूढ़ सरकारों ने न केवल उत्तराखंड राज्य गठन के औचित्य को ही खत्म कर दिया बल्कि पूरे राज्य को भ्रष्टाचार एवं माफिया, ठेकेदारों के हवाले कर दिया है।
मिशन उत्तराखंड 2027 को लेकर क्षेत्रीय पार्टियों ,सामाजिक राजनीति ,जन संगठन , बुद्धिजीवियों सक्रिय लोगों को मिशन उत्तराखंड 2027 के तहत एकजुट करने की कोशिश की जा रही है।
मिशन उत्तराखंड 2027 से जुड़े लोगों का मानना है कांग्रेस -बीजेपी कभी भी राज्य निर्माण की पक्षधर नहीं रही है , इसलिए उनको राज्य की अवधारणा एवं राज्य निर्माण के औचित्य से ज्यादा लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता चाहती है कि क्षेत्रीय एवं आंदोलनकारी ताकतें उत्तराखंड को बचाने, शहीदों के सपनों को साकार करने करने के लिए एकजुट हों।
प्रभात ध्यानी ने बताया कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए मिशन उत्तराखंड 2027 को लेकर26 मार्च को अल्मोड़ा में बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड लोक वाहिनी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ,राष्ट्रीय रीजनल पार्टी ,स्वाभिमान मोर्चा ने बैठक में शामिल होने के लिये अपनी सहमति दी है इसके अलावा पूर्व सैनिक संगठन ,राज्य आंदोलनकारी,सामाजिक एवं जन संगठनों से जुड़े लोगों, बुद्धिजीवियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गयाहै।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज : *जनगणना 2027 के मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु*!पढ़ें कब से होगी मकान/प्रतिष्ठान की गणना…
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी
ब्रेकिंग न्यूज : *कांग्रेस किसे देगी लालकुआं से टिकट* ? पढ़ें : *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट*…