Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: दो कुंतल लावारिस मिठाई पकड़ी! पढ़ें त्यौहारी सीजन अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। त्यौहारी सीजन देख आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर उपायुक्त खाद्य सुरक्षा, कुमाऊँ मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में एफ.डी.ए. प्रवर्तन टीम जिला नैनीताल द्वारा आज कालाढूंगी के नयागांव टी पॉइंट चेकपोस्ट पर जनपद में आने वाले वाहनों का निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान जनपद में प्रवेश कर रहे वाहनों में खोया, पनीर, दूध आदि खाद्य पदार्थों की आपूर्ति होती पाई गई। संदेह के आधार पर एक खोया, दो दूध तथा एक पनीर के कुल चार खाद्य नमूनों के सैम्पल लेकर उन्हें राजकीय विश्लेषणशाला भेजा गया है, जहाँ उनकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य हेतु सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश


इसके अतिरिक्त वाहनों की जांच के दौरान लगभग 2 क्विंटल लावारिस मिठाई पाई गई, जिस पर विभाग द्वारा आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

वहीं वरिष्ठ खास सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह द्वारा हल्द्वानी में 12 प्रतिष्ठानों निरीक्षण किया गया है इसमें से मिठाई तथा बतासे बनाने वाले कारखाने के गोदाम का निरीक्षण कर चार नमूने संग्रहित किए गए

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही विक्रय करने, बिना बिल के खरीद न करने तथा स्टॉक का उचित विवरण रखने के विशेष निर्देश दिए गए।

उपायुक्त खाद्य सुरक्षा, कुमाऊँ मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने उठाए ज्वलंत मुद्दे*! पढ़ें किस समस्या के लिए दिया ज्ञापन...

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद में संयुक्त प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से कार्यवाही कर रही हैं ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

प्रवर्तन टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह,खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर (हल्द्वानी) आदि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त हल्दुआ चेकपोस्ट (रामनगर) पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान द्वारा पुलिस व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जनपद में प्रवेश कर रहे वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों आदि के 6 नमूने जांच हेतु लेकर राजकीय विश्लेषणशाला भेजे गए।

त्योहारों के मद्देनज़र यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें