Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

*ब्रेकिंग न्यूज*अवैध खनन से जल जंगल जमीन को बचाना होगा! पढ़ें किच्छा प्रतिनिधि की खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। बेहिसाब अवैध खनन करने से जल जंगल जमीन का अस्तित्व ही समाप्त होने की तरफ है! लीज प्लाटों की आड में मिलीभगत के चलते नदी के साथ ही जंगल भी खोद डाले हैं जिससे आने वाले समय में किच्छा में बाढ़ का खतरा और बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों का कहना है बेहिसाब ओवरलोड वाहनों से रात दिन अवैध खनन की ढुलाई की जा रही है और इसमें अधिकारी वर्ग भी कहीं न कहीं लिप्त नजर आता है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "उत्तराखंड में हुआ विभागों का बंटवारा"! पढ़ें किसे क्या मिला...

लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक (पूर्व) नवीन दुम्का ने कहा है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो आवाज लोकसभा में उठाई है उसका असली रूप धरातल पर नजर आ रहा है।

किच्छा में आज हमारे प्रतिनिधि ने कई लीज प्लाटों का भ्रमण किया तो देखा कि अवैध खनन के साथ ही जंगल से लकड़ी भी तस्कर ले जा रहे हैं और कई स्थानों पर आरक्षित वन भूमि में जे सी बी से खुदान हो रहा है।

बताते चलें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से खनन की अनुमति नहीं चुगान की अनुमति मिलती है और नदी में जे सी बी किसी भी सूरत में खनन नहीं कर सकती! लेकिन यहां पोकलैंड मशीनों से बेहिसाब ओवरलोड वाहनों से खनन संपदा की खुलेआम चोरी हो रही है सभी नियम कानून जिला प्रशासन की नाक तले दम तोड़ रहे है लेकिन कोई अधिकारी इस तरफ देखने को राजी नहीं है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *जनगणना 2027 के मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु*!पढ़ें कब से होगी मकान/प्रतिष्ठान की गणना...

पट्टे की आड में जहां मन करे वहां खोदा जाना किस नियम का हिस्सा है ये सरकार और न्याय प्रणाली को सोचना होगा! उत्तराखंड में हो रहे अवैध खनन पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेना होगा वरना जल जंगल जमीन को बचा पाना मुश्किल होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें