Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज*बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन* ! *कोसी नदी से भू- कटाव रोकने हेतु ड्रेजिंग की मांग*! पढ़ें धामी सरकार की पहल…

Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को उत्कृष्ट पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में फरियादियों द्वारा बिजली, सड़क, पेयजल, पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, अतिक्रमण, सिंचाई आदि से संबंधित 183 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

   प्रमुख समस्याओं में सभासद पारस गोला, राजीव अग्रवाल ने जिला विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की समस्या प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने  प्राधिकरण को तहसील कार्यालय में ही कमरा तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।उन्होंने प्राधिकरण के कर्मियों को निर्देश दिए कि पुराने मकान के मरम्मत की केवल सूचना लें और इनफॉर्मेशन लिस्ट में अपडेट करें।



 कॉमर्शियल निर्माण कार्य हेतु सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन कराया जाए। उन्होंने कर्मियों की कार्यों की निगरानी एवं समस्याओं के निदान हेतु  हर पंद्रह दिन में क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश सचिव जिला विकास सेवा प्राधिकरण को दिए।

 उन्होंने विभिन्न व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध नशे की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस, आबकारी, एलआईयू के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नशे के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए सप्लाई चैन सिस्टम को तोड़ने, हैंडलर तथा बड़ी खेप को पकड़ा जाएं, जो निरंतर अवैध नशे के कारोबार में लगे हुए हैं, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में कार्यवाही की जाए। सलमान सलमानी ने 115 बच्चों के सापेक्ष टीचर्स तैनाती की मांग की जिसपर डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्राइमरी स्कूल खताडी में टीचर्स की संख्या 4 करने के निर्देश दिए। प्रधान पीपलसाना हरीश द्वारा ट्राइबल एरिया में रोड निर्माण की माँग की, जिस पर जिलाधिकारी ने ट्राइबल एरियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गाँव वासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क निर्माण सहित अन्य सभी स्टीमेट बनाकर टीएसपी यानि ट्राइबल सब एरिया प्लान में प्रपोज्ड करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने नवीन चंद्र भट्ट की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों के पास वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार होते हैं तथा प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसलिए नव निर्वाचित प्रधानों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिए।रश्मि ने 3 केवी का सोलर प्लांट लगाने के बाद स्टेट सब्सिडी न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक उरेडा को निर्देश दिए कि जनपद में 31 मार्च 2025 से पहले स्टॉल किए गए सभी सोलर प्लांट स्वामियों जिन्हें स्टेट की सब्सिडी नहीं मिली है, उन सभी से प्रक्रियाएं एवम् औपचारिकताएं पूरी कराते हुए शासन में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Breeking news: बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए टिप्स दिए! भीमताल अपडेट...


राहुल रावत ने कोसी नदी से भू- कटाव रोकने हेतु ड्रेजिंग की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने मानसून से पहले एहतियातन कदम उठाने, नदी का बहाव चैनलाइज करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दिए।

उन्होंने विनीत कुमार की नहर पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण चिन्हित करते हुए अंतिम नोटिस जारी करते हुए प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए ताकि सिंचाई हेतु किसानों को आसानी से जल मिल सके।


सभासद नवीन द्वारा बिजली के तार झूलने के शिकायत का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि रामनगर शहर में जहाँ भी तार झूल रहे हैं, पेड़ क्षतिग्रस्त हैं या पेड़ो के लोपिंग की जरूरत है, बरसात का इंतजार न करते हुए सभी वार्डों में टीम बनकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

अशोक खुल्बे द्वारा ढिकुली में अवैध कब्जे से संबंधित की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि पुराने रिकॉर्ड खोलकर देखने और शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नेशनल हाइवे से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण हेतु प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करने, रात्रि में एक ही स्थान पर बार-बार दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट्स पर हाईमास्क लाइट लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारी सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवम् संतुष्टि के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। 

   शिविर में नगर पालिका द्वारा 21 जन्म-मृत्यु पंजीकरण आवेदनों की 21 जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए निस्तारित किया गया, जल संस्थान द्वारा 02 शिकयतों का निस्तारण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 25 व्यक्तियों को को जानकारी प्रदान की गयी है। 

आयुर्वेदिक विभाग द्वारा कुल 62 व्यक्तियों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुल 222 व्यक्तियों, तथा होम्योपैविक विभाग द्वारा कुल 32 व्यक्तियों का उपचार तथा दवाई का विश्रण किया गया है एवं पशुपालन विभाग के पास कुल 42 लोगों को योजना के बारे जानकारी लेकर रूचि ली गयी। मतस्य विभाग द्वारा 08 तथा डेयरी विभाग द्वारा 05 व्यक्तियों को जानकारी भी दी गयी।

 कॉपरेटिव (सहकारिता) विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों को जानकारी दी गयी तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी तथा शिक्षा विभाग द्वारा 14 लोगों को बालिका शिक्षा/SMC से सम्बन्धित जानकारी दी गयी एवं कृषि विभाग द्वारा कुल 27 व्यक्ति को किसान सम्मान निधि की जानकारी दी है।

उद्यान सचल दल केन्द्र द्वारा 11 व्यक्तियों को सामग्री वितरीत तथा 05 लाभार्थियों को कुल 15 ली० कीटनाशक दवा दी गयी है, बाल विकास विभाग द्वारा 10 महालक्ष्मी कीट एवं 05 सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया है तथा शिविर में 67 व्यक्तियों द्वारा राजस्व विभाग के प्रमाण पत्र का आवेदन किया गया जिसका निस्तारण शिविर में ही किया गया है।


 इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, उप निदेशक सीटीआर राहुल मिश्रा, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें