Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज*IPL की तर्ज पर होगा बीएसपीएल*! *हिमांशु जोशी” रहे सबसे महंगे खिलाड़ी! पढ़ें कितने खिलाड़ियों की हुई नीलामी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित किये जा रहे बीएसपीएल चैंपियनशिप में 100 से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों की नीलामी प्रकिया आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS

जिसमें सबसे महंगे खिलाड़ी हिमांशु जोशी को पलास-11 ने 34000 में खरीदा, उक्त टूर्नामेंट आगामी 17 फरवरी से नगर के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेले के चलते भीमताल, भवाली, नैनीताल के स्कूल/आंगनबाड़ी बंद*! पढ़ें क्या बोले डीएम नैनीताल...

उक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक अनिल बुराठी ने बताया कि नगर के प्रगति मैदान (डॉर्बी फील्ड) में आगामी 17 फरवरी से आयोजित बीएसपीएल टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही आठ टीमों में खिलाड़ी चयन के लिए आज नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें सभी टीमों ने अपनी अपनी पसंद के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खरीदा।

कई अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाई गई, जिसमें हिमांशु जोशी को सबसे अधिक 34000 में पलास-11 ने खरीदा।

इस टूर्नामेंट में हल्द्वानी, बरेली रोड, बिंदुखत्ता, कालाढूंगी, रामनगर, रुद्रपुर, किच्छा, पंतनगर, शांतिपुरी और लालकुआं समेत अन्य आसपास के कई क्षेत्रों के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने के लिए चल रही पदयात्रा पहुंची श्री लंका*! पढ़ें~ क्या है नारा...

जिन आठ टीमों के लिए खिलाड़ियों का आज चयन किया गया, उनमें पलास- 11, संजू हंटर्स, एफडब्ल्यू आई खटीमा, अमित- 11, आकाश बालाजी- 11, टीएफसी शांतिपुरी, हल्द्वानी वॉरियर्स, बिंदुखत्ता वॉरियर्स शामिल है।

प्रतियोगिता में चैंपियनशिप हासिल करने वाली टीम को 1 लाख तथा उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी मैचो का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें