Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक आयोजित! पढ़ें पंचायत चुनाव अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक एस॰डी॰एम॰ परितोष वर्मा ने बताया कि विकासखंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का पाण्डुलिपि से मिलान किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी भी मतदाता का नाम छूट न जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सरकार के चार साल बेमिसाल पर सीएम पुष्कर धामी को दीपेंद्र कोश्यारी ने दी शुभकामनाएं*! पढ़ें ताजा अपडेट...

साथ ही, यह भी ध्यान रखा जाएगा कि ग्राम पंचायत की सीमाओं के भीतर सामान्य रूप से निवास करने वाले और सभी अर्हताओं को पूर्ण करने वाले किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूटे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का यह कार्य तीन मार्च से पंद्रह मार्च तक विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इसके तहत मतदाता सूची को राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा ताकि लोग अपने नाम की पुष्टि कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा नेता देवेंद्र सिंह विष्ट ने किया पुलिया का उद्घाटन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर सहायक विकास खण्ड अधिकरी भूपेन्द्र, जनप्रतिनिधि नंदन दुर्गापाल पान सिंह मेवाड़ी रुकमणी नेगी, शंकर जोशी, किशन राम आर्य, राम सिंह नगरकोटी, सतनाम सिंह गोपाल सिंह अधिकारी आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें