Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर चल रहे तीन मदरसे जिला प्रशासन ने किए सील! पढ़ें हरिद्वार जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। प्रदेश सरकार के कड़े आदेश जारी होने के बावजूद बिना अनुमति और बिना पंजीकरण कराए राज्य में खुलेआम मदरसे संचालित किए जा रहे हैं! जो सरकारी आदेश की खुलेआम अवहेलना है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज तीन अवैध रूप से संचालित मदरसों को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गैंडीखाता में यह मदरसे चल रहे थे ।

यह भी पढ़ें 👉  डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु "एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड से सम्मानित ."

जांच करने पर यहां तीन मदरसों को बिना अनुमति के चलाया जाना और किसी प्रकार की अनुमति न होने के बाद सील करने की कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार हरिद्वार जनपद में अभी भी कई मदरसे बिना अनुमति के चल रहे हैं जिसकी भनक प्रशासन की तक नहीं है! अब इंटलीजेंस और liu को सक्रिय कर प्रशासन जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

बताया जाता है जिनको सील किया गया है वह मदरसे बिना किसी वैध अनुमति और बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे।

हमारे संवाददाता को उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमबद्धता बनाए रखने की दिशा में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुर्गम स्थान पर रहने के कारण पड़ा नाम दुर्गा*! पढ़ें नवरात्र पर खास प्रस्तुति...

उन्होंने कहा अवैध शिक्षण संस्थानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को प्रदेश में कानून व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है। सरकार के आदेशों के क्रम में अब राज्य के हर जनपद में अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें