Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पेपर लीक प्रकरण पर सीएम पुष्कर धामी सरकार हरकत में! कहा अन्याय नहीं होगा! पढ़ें देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पेपर लीक प्रकरण पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा बेरोजगारों के साथ अन्याय नहीं होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय समूह-ग भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र के कुछ अंश बाहर आने की घटना को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को आश्वस्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी और न्याय दिलाने में एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान की लॉन्चिंग के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा— “जब तक मैं जिंदा हूं, उत्तराखंड के एक-एक छात्र को न्याय दिलाना ही मेरा कर्तव्य और जीवन का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *60 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान*! पढ़ें : उज्जैन से महाकुंभ अपडेट...

उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है और यदि छात्र-युवा चाहेंगे तो सरकार सीबीआई जांच के लिए भी तैयार है। मुख्यमंत्री ने छात्रों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि उनके हितों में ही सरकार उचित निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतीत में पटवारी भर्ती कांड जैसी घटनाएं हुईं, लेकिन उनकी सरकार ने अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा है और देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने दोहराया कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले किसी भी हाकम या दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार के जिस परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र के अंश लीक हुए, उसकी गहन जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई होगी*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

यह जांच केवल प्रश्नपत्र लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के बजाय कुछ खास लोगों तक कैसे गई और कहीं अन्य जगह भी ऐसा तो नहीं हुआ।

10 हजार नियुक्तियों का कैलेंडर जारी मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में अगले एक वर्ष के भीतर 10 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां होंगी, जिनका कैलेंडर जारी कर दिया गया है। सभी नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें