Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नकली दवा और नशे के कारोबार को सख्ती से रोकने के सीएम पुष्कर धामी ने दिए निर्देश! पढ़ें देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को राज्य में जन स्वास्थ्य के प्रति कोई समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने कहा नकली दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाने को कहा।

धराली आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्व सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

इस रिपोर्ट के आधार पर अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत और पुनर्वास कार्य शुरू किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने राज्य में व्यापक स्तर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्देश देते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम होगा।

सीएम पुष्कर धामी ने मंत्रियों और अधिकारियों से सरकारी क्रय में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के लिए उचित प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने और समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को जनता से किए गए वादों को तेजी से लागू करने के निर्देश देते हुए दोहराया कि सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत*! पढ़ें vip अपडेट...

उन्होंने कहा जिस इलाके में नशे का कारोबार ही रहा है वहां तत्काल रोक लगे और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा जहां नशा नहीं रुकेगा वहां के अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। किसी भी तरह की नकली दवा प्रदेश में न आने पाए इसके लिए धरातल पर उतरकर अधिकारी कमान संभालें।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें