Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिया के नीचे मिला युवक का शव! सतपुली पुलिस इंचार्ज लाइन हाजिर! पढ़ें मृतक ने क्या लगाए थे पुलिस पर आरोप…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड के सतपुली से एक दुखद घटना सामने आई है। पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक ने हेलमेट पहन रखा था, और शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है।

मामला पौड़ी गढ़वाल जिले का है। पुलिस के अनुसार, सतपुली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित पुल के नीचे युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम की मदद से शव को नीचे उतारा गया। साथ ही, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई।

पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हाल - ए - उत्तराखंड*! *मोहासिब खान* फर्जी (आईबी) अधिकारी बनकर *नीली बत्ती* लगा *एयर गन* से कर रहा था खेला! हल्द्वानी *पुलिस ने खोला* राज! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

मृतक की पहचान पंकज कुमार (लगभग 20 वर्ष), निवासी रैतपुर सतपुली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज को बाइक चलाने का बेहद शौक था और वह अपने सोशल मीडिया पर “BORN_2_RIDE” नाम से सक्रिय था।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उसकी बाइक सीज किए जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था, जो इस घटना की एक संभावित वजह हो सकती है।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम को पंकज को पुलिस ने नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पकड़ा था और चालान करने के बाद बाइक सीज कर दी थी।

शनिवार सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में उसकी मां ने घर की छत से पुल के नीचे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंप दी है। साथ ही, सतपुली थानाध्यक्ष को भी अग्रिम आदेश तक लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी ने कहा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति* : *मुख्यमंत्री पुष्कर धामी*! जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर हो हल्द्वानी मीडिया सेंटर! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

वहीं, पुलिस का कहना है कि 1 मई को पंकज नशे में बाइक चला रहा था और उसने एक स्थानीय डॉक्टर को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद नियमों के अनुसार बाइक को सीज किया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पंकज को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था और घायल डॉक्टर के साथ आपसी समझौता भी हो गया था। फिलहाल, पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर कुछ लोगों का कहना है पुलिस उत्पीड़न के चलते युवक ने आत्महत्या की है ऐसा प्रतीत होता है। फिलहाल सतपुली के पुलिस इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें