

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र से 3 दिन से लापता युवा व्यापारी का पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से शव बरामद हुआ है, मौके पर लालकुआं, पंतनगर पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम एवं वन विभाग के कर्मचारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं। क्षेत्रवासी उक्त व्यापारी की मौत हाथी के हमले से होना भी मान रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 6 दिसंबर से लापता कालिका मंदिर क्षेत्र में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाले हरपाल उर्फ राकेश उम्र 32 वर्ष जो कि शादीशुदा होने के साथ-साथ उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी एवं बेटा शामिल है, वह 6 दिसंबर को किसी काम से घर से निकला था जो कि आज तक वापस घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, आज प्रातः चरवाहों ने पंतनगर बाईपास के पास रुद्रपुर रोड में मिट्टी में लतपत हुए हरपाल के शव को बरामद किया, कुछ ही देर बाद बिंदुखत्ता के लोगों ने उसकी शिनाख्त कर ली, मौके पर पंतनगर पुलिस के साथ-साथ लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है, साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटना की जांच करने में जुट गए हैं। प्रत्यक्ष दर्शन का कहना है कि युवक की मौत जंगली हाथियों के हमले से भी हो सकती है, क्योंकि जिस स्थान पर दुकानदार का शव पड़ा हुआ है, वहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी रहती है। वन विभाग इस एंगल की भी घटना की जांच में जुटा हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *डब्बू भाई* की माता का हाल जाना*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट…हल्द्वानी से लड़ सकते हैं क्या चुनाव ?
ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकारों ने सीएम पुष्कर धामी को दिया 10 सूत्रीय ज्ञापन*! पढ़ें ~ क्या उठाई समस्या…
ब्रेकिंग न्यूज 4350 लाख₹ के कार्यों का सीएम पुष्कर धामी ने किया शिलान्यास और शैक्षणिक सत्र का हुआ श्री गणेश! पढ़ें~ राष्ट्रीय खेल दिवस अपडेट …मेजर ध्यान चंद को समर्पित…