
देहरादून
(बेणीराम उनियाल )
ध्रुव रौतेला ने मंगलवार को सचिवालय में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना श्री शैलेश बगौली से भी भेंट की।
ध्रुव रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रयासरत है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मीडिया एवं पत्रकार बंधुओं के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं सरकार के मध्य बेहतर समन्वय से राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिये गये निर्णयों एवं नीतियों का लाभ समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में भी और अधिक सफलता मिल सकेगी।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक 60 किलोमीटर प्रति घंटा के वेग से तेज हवाएं चलने की संभावना*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल में पकड़ा गया बाघ*! *आदमखोर है या नहीं मूंछ से होगी जांच”! पढ़ें भीमताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *नेपाल ने पूरी दुनियां को दिखा दिया आईना*! पढ़ें : खास अपडेट…