

भीमताल। आतंक का पर्याय बने बाघ को पकड़ने में सफलता मिली है , सूत्रों के अनुसार भीमताल विकासखंड के अंतर्गत सूर्या गांव में हंसी देवी को निवाला बनाने वाले बाघ को पकड़ने में वन विभाग में सफलता प्राप्त कर ली है।
इस मामले की जानकारी देते हुए वन क्षेत्र अधिकारी नितिन पंत ने बताया कि देर रात बाघ को पकड़ा गया। और उसको रेस्क्यू सेंटर रानी बाग भेज दिया गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि बाघ आदमखोर है या नहीं। इसकी जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर बाघ के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी से तब तक ट्रेंकुलाइज किया गया बाघ ही आदमखोर था जांच की रिपोर्ट नहीं आती सावधान रहने की अपील की है। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने
वन विभाग के अधिकारियों एवं डॉक्टर को इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया क्षेत्र में कुछ हद तक राहत की सांस ली है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा लोगों को अभी भी सावधानी रखनी होगी क्योंकि पकड़ा गया बाघ ही आदमखोर है इसकी जांच होनी है। भीमताल के लोगों ने बताया कि बाघ के आतंक से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के बाद भी जिसने सड़क नहीं देखी वो विजय पुर पहुंचा सांसद के पास*! पढ़ें~ कहां है ये गांव…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड कैबिनेट के निर्णयों का किया स्वागत*! पढ़ें~ क्या बोले काबीना मंत्री…
ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति सचिव का असामयिक निधन*! गांव में शोक छाया! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…