Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पौड़ी जिले के सिरौली मुंडयाप गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला! पढ़ें पौड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पौड़ी । जनपद के एकेश्वर ब्लॉक में सिरौली मुंडयाप गांव में एक एक 55 वर्षीय व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला है। जानकारी के अनुसार दिव्यांग पूरन सिंह दिन में बाजार गया था लेकिन जब वह रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने उसकी खोज शुरु की तो सुबह गांव से दो किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की पूजा अर्चना*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

शव झाड़ी में पड़ा था और पूरन सिंह का सिर धड़ से अलग था। सूचना पाकर चौबट्टाखाल की नायब तहसीलदार करिश्मा जोशी सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेजा।

शव देखकर लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने लोगों से रात्रि में जंगल के रास्ते न जाने की अपील की है। इधर लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने और नरभक्षी बाघों को मारने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें