Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

*उद्योगों को मिली नए नियमों की जानकारी* पढ़ें उद्योग जगत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उद्योगों को मिली नए नियमों की जानकारी- बीआईएस ने हल्द्वानी में आयोजित किया उद्योग सम्मेलन- जल के स्मार्ट उपयोग पर हुआ ‘मानक मंथन’ हल्द्वानी। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी में उद्योग सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य नवीनतम नीतियों , इंडस्ट्री का स्टैंडरडाइज़ेशन में योगदान और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCOs) के बारे में जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में जल संकट के सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जल का स्मार्ट उपयोग करने पर ‘मानक मंथन’ पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

इस अवसर पर, जल संसाधन विभाग के निदेशक श्री अंशुमान, TERI ने जल के स्मार्ट उपयोग पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट, सांसद, ने भारतीय मानकों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मानकीकरण न केवल उद्योगों, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी अहम भूमिका निभाता है।

यह हमारे समाज को बेहतर बनाने में मदद करता है और उन्होंने सभी से भारतीय मानकों को अपनाने और उनका पालन करने का आह्वान किया।

बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने बीआईएस द्वारा उपभोक्ताओं और उद्योगों को भारतीय मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे नए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने यह भी बताया कि बीआईएस उद्योग को सहायता प्रदान करने और भारतीय उद्योग को सशक्त बनाने के लिए एक हाथ में हाथ डालकर कार्य कर रहा है।इस कार्यक्रम में हल्द्वानी, सितारगंज, रुद्रपुर और काशीपुर के उद्योग क्लस्टरों से 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता की जनता में गुस्सा बढ़ रहा*! *लोग बोले नगरपालिका वापस करवाने वाले लोग बनवाएं राजस्व गांव*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

यह कार्यक्रम बीआईएस द्वारा उपभोक्ताओं और उद्योगों के बीच मानकीकरण के महत्व को बढ़ावा देने और भारतीय मानकों को अपनाने के लिए एक बड़ा कदम है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें