Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मॉडल पुस्तकालय के रूप में विकसित किये जाने को कार्यदायी संस्था के साथ ही शिक्षा महकमे के अधिकारियों को डीएम वंदना ने यह दिए निर्देश… ऐसी बनेगी लाइब्रेरी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लंबे समय से लोग जनता लाइब्रेरी की मांग कर रहे थे जिससे आम जनता इसका लाभ ले सके। हल्द्वानी नगर में अत्याधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना हेतु जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग तथा डिजाइन एजेंसी की बैठक ली है।

ADVERTISEMENTS

कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में बैठक लेते हुये जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी की स्थापना हेतु राजकीय इन्टर कालेज कालाढूगी रोड हल्द्वानी के पुराने दो मंजिला हेरिटेज भवन को मूल स्वरूप में संरक्षित करते हुए भवन का जीर्णोद्वार किया जाए साथ ही पुस्तकालय को आधुनिक एवं मॉडल पुस्तकालय के रूप में विकसित किये जाने हेतु कार्यदायी संस्था के साथ ही शिक्षा महकमे के अधिकारियों निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

उन्होंने कहा पुस्तकालय इस प्रकार का आधुनिक निर्माण जाय ताकि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त शहर के सभी पाठकों को इसका लाभ मिल सके। उन्हांेने कहा पुस्तकालय में लगभग 100 से अधिक पाठकों के बैठने की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकालय के भवन हेतु 1.50 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है, साथ ही कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को स्वीकृत बजट के सापेक्ष 75 प्रतिशत धनराशि जारी की जा चुकी है ।कार्यदाई संस्था ने बताया कि कार्य की निविदा आमंत्रित कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने उक्त कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ 6 माह में पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। उन्हांेने पुस्तकालय के संचालन हेतु एसओपी तैयार करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

उन्होंने कहा आधुनिक पुस्तकालय में सभी जनपयोगी पुस्तकों के साथ ही समसामयिक व परीक्षापयोगी पाठन सामग्री आदि से समृद्व किया जाए। उन्हांेने कहा पुस्तकालय के भविष्य में सफल संचालन एवं रखरखाव हेतु EOI आमंत्रित कर उपयुक्त संस्था का चयन कर लिया जाए।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था के आर्किटेक्ट तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें