Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लालकुआँ:- बिंदुखत्ता से शादी समारोह में जा रहा था परिवार, हुआ सड़क हादसे का शिकार… दंपति और बेटा गंभीर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

प्रतिकात्मक फोटो

ADVERTISEMENTS Ad

गरमपानी। बिंदुखत्ता से बेरीनाग जा रही एक कार रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गरमपानी-भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रामगाढ़ के पास शिप्रा नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *धर्म और आस्था*: "विक्रम संवत केवल एक कालगणना प्रणाली नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास की निरंतरता का प्रतीक है"! पढ़ें : *नव संवत्सर* पर खास प्रस्तुति...

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी ।
जिसमें बिंदुखत्ता निवासी विक्की सिंह बोरा (38) कार से बिंदुखत्ता से बेरीनाग शादी समारोह में जा रहे थे । उनके साथ कार में पत्नी सीता देवी (32) , पुत्री मानसी, प्रियंका और पुत्र शिवराज सवार थे । इसी बीच कार से विक्की ने नियंत्रण खो दिया और कार शिप्रा में जा गिरी । चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने खैरना पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकलवा कर सी एच सी गरम पानी पहुंचाया । जहाँ डॉक्टरों ने विक्की, सीता देवी और पुत्र शिवराज को हल्द्वानी रेफर कर दिया । पुत्री मानसी और प्रियंका को छुट्टी दे दी गयी.।
एस आई। प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि परिवार मूल रूप से पिथौरागढ बेरीनाग का निवासी हैं ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले व क्षेत्र में उसकी उपस्थिति पर प्रशासन सख्त, जनसुरक्षा हेतु व्यापक रणनीति तैयार
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें