Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: आत्म निर्भर बनने की कला सीखें निर्मला से! पढ़ें एक महिला की प्रेरक यात्रा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। निर्मला चौहान की प्रेरक यात्रा”*निर्मला चौहान, हल्द्वानी की रहने वाली हैं और ‘कल्याणी स्वंय सहायता समूह’ की अध्यक्ष हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अपने जीवन में कुछ अलग करने का संकल्प लिया। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित REAP परियोजना के माध्यम से उन्हें ₹22,500 की सहायता राशि प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

इस मदद से निर्मला ने अपने ही घर पर वैभवी प्रोफेशनल मेकअप स्टूडियो के नाम से एक सैलून और ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की।

उन्होंने इसमें सभी ज़रूरी मशीनें लगाईं और अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया।आज, निर्मला न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि उन्होंने 2 अन्य महिलाओं को भी रोज़गार देकर उनकी ज़िंदगी संवार दी है।

उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि अब वे इस काम से अच्छी आमदनी कमा रही हैं।निर्मला ने अपनी इस सफलता का श्रेय REAP परियोजना और उत्तराखंड सरकार को देते हुए दिल से आभार व्यक्त किया है।

उनकी यह कहानी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि अगर हिम्मत और सही दिशा हो, तो कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  “साइबर अपराध पर केंद्र सरकार सख्त: संसद में अजय भट्ट के सवाल का विस्तृत जवाब”
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें