Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: रेड अलर्ट के चलते बुधवार 6 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित …

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। लगातार हो भारी बारिश एवं दिनांक 6 अगस्त 2025 को भी जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा पढ़ें खास रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकता की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें