Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को हटाने के लिए अनशन जारी! पढ़ें कब जुटेंगे आंदोलनकारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

गैरसैंण । मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान से राज्य में तेज़ हो रहा आंदोलन। अब 17 मार्च को जुटने का आह्वान किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गैरसैंण में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहा अनशन अब व्यापक रूप लेता जा रहा है।

आज अनशन का छठा दिन था, जिसमें वरिष्ठ आंदोलनकारी भुवन कथैत लगातार डटे हुए हैं। वहीं, अनशन पर बैठीं कुसुम लता बौड़ाई और कार्तिक उपाध्याय का आज चौथा दिन था।इस आंदोलन को अब पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: प्रतियोगिता का शुभारंभ *चार साल बेमिसाल* दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने किया शुभारंभ तो विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने किया समापन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

आज भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय शाह ने भी अपना पद छोड़कर आंदोलन का समर्थन किया। इसके साथ ही, आंदोलनकारियों और उनके समर्थकों ने 17 मार्च को गैरसैंण पहुंचने का आह्वान किया।

जिसकी अपील तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी अनशन के दूसरे दिन से ही लगातार धरनास्थल पर मौजूद हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। उनके साथ आयुष रावत भी पहले दिन से आंदोलन में डटे हुए हैं। दोनों ही एक समय भोजन ग्रहण कर क्रमिक अनशन पर हैं।

आशीष और आयुष ने ऐलान किया है कि यदि किसी भी अनशनकारी को किसी भी प्रकार की क्षति होती है, तो वे अगले अनशनकारी के रूप में खुद अनशन पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अब युद्ध का मैदान 'जल' और 'बिजली' तक फैल गया*! *अब युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए*! पढ़ें : *चल रहे युद्ध पर खास अपडेट*...

गैरसैंण में जारी यह आंदोलन धीरे-धीरे पूरे उत्तराखंड में एक बड़ा स्वरूप लेता जा रहा है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें