Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: डॉक्टर सुशीला तिवारी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित! पढ़ें किस किस ने किया स्मरण…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विकास पुरुष स्व.पंडित नारायण दत्त तिवारी की धर्मपत्नी और वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ स्व.डॉ सुशीला तिवारी की पुण्य तिथि पर आज कई लोगों ने उनको श्रद्धांजली अर्पित करते हुए नमन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने स्व. तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी याद में ही पंडित नारायण दत्त तिवारी जी ने हल्द्वानी में डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की थी जो आज कुमाऊं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी सरकार में कई लोगों की आज खुल सकती है लाटरी*! पढ़ें कितने नाम हैं चर्चा में...

कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खनवाल ने स्व. तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह स्वयं एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व थीं और कैंसर की चिकित्सक थी। इसके अलावा इधर लालकुआं के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने भी स्व. डा सुशीला तिवारी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी स्व. तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने कहा स्व. डा सुशीला तिवारी एक सफल चिकित्सक के साथ ही समाजसेविका भी थीं।

इधर लालकुआं में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, बिंदुखत्ता के पूर्व दर्जा मंत्री धर्म सिंह, गुरदयाल मेहरा, मोहन सिंह अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी समाजसेवी किरन डालाकोटी, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रमोद कुमार कालोनी, पुष्कर दानू, बलवंत दानू, देवी दत्त पाण्डेय, भाजपा नेता दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, नवीन पपोला, अरुण जोशी कांग्रेस नेता गिरधर बम , भगवान धामी, चंद्र सिंह दानू सहित अनेकों लोगों ने स्व. डॉ सुशीला तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिन फिर बिगड़ेगा आसमान का मिजाज*! पढ़ें : मौसम अपडेट...

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें